अमेठी
केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी का आशियाना उनके संसदीय क्षेत्र में बनकर तैयार हो गया है। आगामी 22 फरवरी को होने जा रहे गृहप्रवेश के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी वासियों से वादा किया था कि लोगों को अपने सांसद से मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। वह अमेठी में ही अपना घर बनवा कर जनता की समस्या सुनेंगी। श्रीमती ईरानी ने 2021 में अपना घर बनवाने के लिए मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी और 29 जुलाई 2021 को उनके पुत्र जौहर इरानी ने विधि विधान से भूमि पूजन किया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने नींव की ईंट रखी थी।अब उनका घर पूरी तरह से बन कर तैयार हो गया है।आगामी 22 फरवरी को वैदिक मंत्रोचार के साथ शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश का कार्यक्रम होगा।
इसको लेकर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रहा है।कार्यकर्ताओं द्वारा आमंत्रण पत्र वितरित किया जा रहे हैं।कार्यक्रम को खास बनाने के लिए विशाल भोज का आयोजन किया गया है।भोज में काफी तादात में आम एवं खास लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।गुरुवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे हवन पूजन का कार्यक्रम होगा।इसके बाद 02 बजे से प्रीति भोज का कार्यक्रम होगा।
बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी अपने इसी नए घर से अमेठी से आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।यहीं से चुनाव की रणनीति भी तय होगी। चुनाव लड़ने के साथ ही साथ वो यहां जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी।मालूम हो कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री के द्वारा अपने घर पर कई कार्यक्रम का आयोजन कराया जा चुका है। हाल ही में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण इसी नए घर पर ही हुआ था, जिसमे स्मृति ईरानी शामिल हुई थीं।

More Stories
मानसी को 500 में से 497 अंक, डॉक्टर बनने का है सपना
सैनी सरकार के कामकाज पर जनता ने लगाया मुहर, भाजपा मजबूत, कांग्रेस कमजोर
सम्राट चौधरी ने दरभंगा एयरपोर्ट और AIIMS परियोजनाओं की समीक्षा की