वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन और मोक्षदायिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को अब अपने सामान की सुरक्षा की चिंता नहीं सताएगी। कपड़े हों या कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इन सबको सुरक्षित रखने के लिए सरकार विश्वनाथ मंदिर और प्रमुख घाटों के समीप डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा शुरू करने जा रही है। इन हाईटेक लॉकरों में मोबाइल से लेकर बड़े सूटकेस तक सुरक्षित रखे जा सकेंगे। खास बात यह है कि इनके उपयोग के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
डिजिटल लगेज लॉकर की उपलब्धता के बाद यात्री अपने कीमती सामानों और कपड़ों को रखकर बेफिक्र होकर घाटों पर भ्रमण कर सकेंगे और गंगा स्नान के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे। यह सुविधा जल्द ही श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र और दशाश्वमेध घाट के पास शुरू होगी।
नगर आयुक्त हिंमाशु नागपाल ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया, टाउन हॉल और बेनियाबाग पार्किंग जैसे प्रमुख स्थलों पर डिजिटल लॉकर लगाने का प्रस्ताव है। उन्होंने जानकारी दी कि कुल 225 डिजिटल लॉकर लगाए जाएंगे, जो छोटे, मध्यम, बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज (XL) श्रेणी में उपलब्ध होंगे। इनमें मोबाइल और छोटे बैग से लेकर सबसे बड़े लॉकर में दो सूटकेस तक रखने की पर्याप्त जगह होगी।

More Stories
UP Weather Alert: भीषण गर्मी के बाद मौसम बदलेगा करवट, बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
चलती AC स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान
AAP नेता की संदिग्ध मौत, फ्लैट में लटका मिला शव; परिवार ने उठाए गंभीर सवाल