जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को सामाजिक न्याय, भेदभाव उन्मूलन और वंचितों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लिए बराबरी के अधिकारों का अग्रदूत बताते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

More Stories
हथियार प्रदर्शन केस में विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत, 5 जून तक गिरफ्तारी पर लगी रोक
7 महीने की फरारी के बाद बड़ी कार्रवाई: डोडा चूरा तस्करी मामले में फंसे भाजपा विधायक के गनमैन की सरकारी सेवा समाप्त
गर्मी का टॉर्चर और बिजली की हाहाकार: एक माह में 35% बढ़ी पावर डिमांड, कूलिंग उपकरणों के इस्तेमाल से बढ़ा दबाव