जयपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष में जयपुर के भवानी निकेतन शिक्षा समिति परिसर में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह सहित 11 से 14 अप्रेल 2026 तक आयोजित होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमो की आवश्यक तैयारियों के संबंध में संभागीय आयुक्त जयपुर श्री वी. सरवन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्टर सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुयी।
जिला कलक्टर श्री संदेश नायक की उपस्थिति में संभागीय आयुक्त ने कहा कि भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती को राज्य सरकार की मंशानुरूप भव्यता एवं गरिमा के साथ आयोजित की जाए। उन्होंने राज्य स्तरीय समारोह स्थल पर समुचित सुरक्षा, पेयजल एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस आयुक्त, आयुक्तालय जयपुर को दिये ।उन्होंने पार्किंग स्थल की साफ-सफाई, समारोह स्थल के समतलीकरण, पर्याप्त चल शौचालयों की व्यवस्था, दिव्यांगजनों हेतु पृथक से शौचालयों की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल के विभिन्न मार्गों की साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल पर दमकल वाहनों की व्यवस्था, डस्टबिन रखने व वेस्ट कलेक्शन पॉइंट स्थापित करने के निर्देश आयुक्त नगरपरिषद् को दिये ।
उन्होंने समारोह स्थल पर पर्याप्त टैªफिक पुलिस बल तैनात करने, ट्रैफिक प्लानिंग, डायवर्जन प्लान तैयार करने, एंट्री व एग्जिट प्वाइंट चिन्हित करने और बैरिकेडिंग से यातायात नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने, के निर्देश पुलिस उपायुक्त, यातायात जयपुर को दिए ।
उन्होंने समारोह स्थल पर डोम, स्टेज, कुर्सियों सेफ हाउस प्रत्येक ब्लॉक में स्वच्छ पेयजल, साइनेज, पार्किंग एवं सिटिंग प्लान लगवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को दिये हैं।
संभागीय आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर उच्च प्रदर्शन हेतु एलईडी एवं साउंड सिस्टम सहित इनमें समस्त व्यवस्थाएं, वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था हेतु डीजी सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पंखों, कूलरो की व्यवस्था करवाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग विद्युत को दिए हैं।
इस दौरान संभागीय आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छ पेेयजल के लिए पर्याप्त संख्या में टैंकरों व कैम्परों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार के ऑवरफ्लो, लिकेज की मरम्मत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम को कार्यक्रम से संबंधित चिकित्सा एक्शन प्लान तैयार करना, पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस मय डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम में भाग लेने आने वाले प्रतिभागियों की बसों में मेडिकल किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करने एवं निर्धारित कार्यक्रम में भीड़ नियंत्रण हेतु आवश्यकतानुसार नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों की तैनाती की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा, कलेक्ट्रेट को दिये हैं।
जिला कलक्टर श्री संदेश नायक ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ जयपुर श्री आशीष कुमार व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर उत्तर जयपुर श्री मुकेश कुमार मूण्ड को प्रभारी अधिकारी व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री बी.पी. चन्देल को नॉडल अधिकारी नियुक्त किया है।

More Stories
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप
हमारी सरकार कृषि का सुदृढ़ इकोसिस्टम विकसित करने के लिए कृतसंकल्पित:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ऑनलाइन सट्टा चला रहे गैंग का खुलासा, चार आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार