MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. इसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एमपी सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी की वारदात ने सबको हैरान कर दिया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
ट्रॉफियां और मोमेंटो चुरा ले गए चोर
जानकारी के अनुसार चोरों ने कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के स्टोर रूम पर धावा बोला. चोरों ने यहां से मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफियां चुरा लीं और फरार हो गए. ये सभी सामान कैबिनेट मंत्री के लिए खास महत्व रखते थे. इस घटना के वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. इसके साथ ही लोगों की चिंता बढ़ा दी है.सबसे बड़ी बात ये हैं कि बंगले पर सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती के बाद भी आखिर कैसे चोरों ने चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गए. किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी. दरअसल जिस कमरे में चोरी हुई वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था. इस वजह से भी चोरों की पहचान में देरी हो रही है.
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
टीटी नगर पुलिस थाने ने शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस हर एंगल से तलाश में जुट गई है. पुलिस ने जांच के लिए टीम का गठन का कर दिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा.

More Stories
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा