20
रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज सेवी और छत्तीसगढ़ में अपनी दानशीलता के लिए प्रसिद्ध महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की 13 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
श्री साय ने कहा है कि दाऊ कल्याण सिंह जी विलक्षण प्रतिभा के धनी व दीन-दुखियों के सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले मनीषी थे। उन्होंने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। उनके दिए दान से समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। श्री साय ने कहा कि स्वस्थ व संस्कारित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संपूर्ण जीवन अर्पित कर देने वाले दाउ कल्याण सिंह का नाम छत्तीसगढ़ में हमेशा आदर के साथ लिया जाता रहेगा।

More Stories
धर्मांतरण के विरोध में नारायणपुर में प्रदर्शन, जनजातीय समाज ने उठाई मांगें
बालोद में हाई अलर्ट: आदिवासी प्रदर्शन से पहले सीमाएं बंद, भारी पुलिस बल की तैनाती
मजाक बना मौत की वजह, 10वीं के छात्र ने दोस्त पर किया जानलेवा हमला