सांची। नगर में एक लंबे अरसे से केंद्र एवम राज्य शासन की जनहित कारी योजनाओं में अड़ंगा लगाने वाले पुरातत्व विभाग की नीतियों के विरोध की आंच दिल्ली तक पहुंच ही गई जब मजबूरन नगर परिषद अध्यक्ष को अपने पार्षदों के साथ जाकर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मिलकर प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की गई गौरतलब है की नगर में पुरातत्व के स्थानीय अधिकारियों द्वारा नगर के लगभग दो तिहाई वार्डो की पूरी आबादी को अपनी निषिद्ध और प्रतिबंधित सीमाओं के अंदर मानते हुए किसी भी तरह के निर्माणों पर रोक लगा दी जाती जिसके परिणाम स्वरूप नगर के अधिकांश गरीब आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना जेसी केंद्र शासन की महत्वकांची योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

एक लंबे समय से समस्या के समाधान हेतु प्रयास के बाद जब कोई हल नहीं निकला तो लोकप्रिय स्थानीय विधायक डा प्रभुराम चौधरी जी से क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान को संबोधित अनुरोध पत्र लेकर गत दिवस परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम के नेतृत्व में पार्षदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने पहले क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान एवम फिर उनके साथ केंद्रीय पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भेंट की। इस दौरान सांसद महोदय ने भी सांची की स्थिति को गंभीर मानते हुए प्रतिनिधि मंडल की मांग से सहमति जताई । केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत ने अध्यक्ष महोदय की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया की आने वाले 6 से8 माहों में आपकी इस समस्या का समाधान किया जावेगा। मंत्री जी के आश्वासन का सभी ने आभार माना प्रतिनिधि मंडल में पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्रमांक ८ रघुवीर सिंह चौहान वार्ड १४ के पार्षद प्रतिनिधि राजू वर्मा वार्ड २ के पार्षद हितेश पाल एवं नगर परिषद सांची से लेखा प्रभारी महीपत शर्मा योजना प्रभारी हिमाचल सिंह ठाकुर शामिल थे।

More Stories
Varanasi में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन आयोजित
Lokayukta Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को पकड़ा
मध्य प्रदेश में महंगाई की मार, 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे