ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट हिमालय प्राइड सोसाइटी में कन्या पूजन के लिए जा रही कन्याएं लिफ्ट में फंस गई। आरोप है कि लिफ्ट में कन्याएं करीब एक घंटे तक फंसी रहीं। उन्हें काफी देर तक लिफ्ट खोलने की गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस देने के बाद भी लिफ्ट का समय से मेंटेनेंस नहीं होता है। कई लिफ्ट कई समय से खराब पड़ी है। उससे भी सही नहीं कराया नहीं जा रहा है। लिफ्ट में फंस जाने के कारण कन्याएं काफी डर गईं। कन्याओं का कहना है कि सभी ने शोर भी मचाया,लेकिन कोई मदद नहीं कर सका। कई छोटी कन्याएं अब लिफ्ट में जाने से भी डर रही हैं।

More Stories
हथियार प्रदर्शन केस में विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत, 5 जून तक गिरफ्तारी पर लगी रोक
7 महीने की फरारी के बाद बड़ी कार्रवाई: डोडा चूरा तस्करी मामले में फंसे भाजपा विधायक के गनमैन की सरकारी सेवा समाप्त
गर्मी का टॉर्चर और बिजली की हाहाकार: एक माह में 35% बढ़ी पावर डिमांड, कूलिंग उपकरणों के इस्तेमाल से बढ़ा दबाव