गाली पर रिटायर्ड आर्मी जवान ने युवक पर चलाई गोली, घायल को बिलासपुर रेफर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले| में सोमवार को दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया. विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायर‍िंग कर दी. इस फायरिंग में एक युवक घायल हो गया. मामले में पुलिस ने रिटायर्ड आर्मी जवान और उसके भाई को हिरासत में ले लिया|

किरान दुकान पर हुआ गाली-गलौच का मामला

दरअसल, मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड आर्मी जवान गुलशन श्रीवास का भाई हिमांशु श्रीवास किरान दुकान चलाता है. शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ किराना स्‍टोर के पास पहुंचकर गाली-गलौच कर रहा था. हिमांशु द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद छिड़ गया|

इस दौरान गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्‍टल से पंकज कश्‍यप पर गाेली दाग दी. गोली पंकज कश्‍यप के पैर (जांघ) में जा लगी. घटना में घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस ने भी गुलशन और हिमांशु को हिरासत में ले लिया|

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथ‍ि‍यों के साथ किराना दुकान पर पहुंचा था और गाली-गलौच कर रहा था. हिमांशु श्रीवास ने उन्‍हें मना भी किया, लेकिन ऐसे में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया. इसी दौरान गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्‍टल से पकंज कश्‍यप पर गोली दाग दी. पंकज कश्‍यप के पैर (जांघ) में गोली जा लगी, जिसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया|

घायल को बिलासपुर किया रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ि‍त को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, फिलहाल उसकी स्थिति सामान्‍य बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल को का हवलदार है|

घटना के पुलिस ने मुख्‍य आरोपी के साथ उसके सभी सहयोगी भाईयो को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच जारी है|