मणिपुर पुलिस ने पूर्व और पश्चिमी इंफाल जिलों में जबरन वसूली में शामिल दो अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। राज्य पुलिस के रविवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूर्वी इंफाल जिले के वांगखेई अयांगपल्ली से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के दो सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक पिस्टल और 16 जिंदा राउंड से भरी दो मैगजीन बरामद की गईं। वहीं, कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंगड्रेनखोम्बा) के एक कैडर को शनिवार को इंफाल वेस्ट जिले के खगेमपल्ली पंखा न्गानापी थोंग ममांग में उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, इस तरह की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए सुरक्षाबल जिलों के बाहरी और कमजोर इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

More Stories
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री ‘पिंक मोबिलिटी कार्ड’ योजना की शुरुआत