करनाल| जिले के कर्ण विहार इलाके में शीतल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपनी बाइक के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है। राहगीरों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए लेकर रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही शीतल ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरो ने परिजनों को बताया कि उसके सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। वहीं, मृतक युवक की बाइक बिल्कुल ठीक है। ऐसे में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
“राहुल गांधी ने संभाली चिंतन शिविर के समापन की कमान, मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा ऐन वक्त पर टला”
“महंगाई की डबल मार: राजस्थान में कॉमर्शियल सिलिंडर फिर महंगा, 6 महीने में दोगुने के करीब पहुंचे दाम”
“अजेय कुमार के हाथ में राजस्थान भाजपा की कमान: लंबे समय बाद मिला नया ‘चाणक्य'”