शहडोल : मध्य प्रदेश में कानून नाम की कोई चिड़िया नहीं बची है, ये कहना है शहडोल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का. जीतू पटवारी शुक्रवार को शहडोल के दौरे पर थे, जहां उन्होंने जन आक्रोश रैली में हिस्सा लिया और सभा को संबोधित किया. इस दौरान जीतू पटवारी जमकर गरजे और शहडोल में स्वच्छ पानी, युवाओं को रोजगार, किसानों की समस्याएं, अवैध रेत खनन व प्रशासन की तानाशाही के मुद्दे को उठाया. इस दौरान जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार को जमकर घेरा.
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा : जीतू
जीतू पटवारी ने कहा, '' मध्य प्रदेश में जो सरकार है, उसके तीन अपराधी मंत्री अपना दायित्व नहीं निभा सके. एक जिनके विभाग में 26 बच्चों ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया, वो पद में बने रहने लायक नहीं हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, एक हैं जिनके विभाग के कारण 35 लोगों की मौत हो गई पानी में जहर था, वो भी अपने पद में बने रहने लायक नहीं है, तीसरे मंत्री हैं ने करनल सोफिया कुरैशी का अपमान किया है. वो भी पद पर बने रहने लायक नहीं है, लेकिन इस्तीफा नहीं देना चाहते.''
जीतू पटवारी ने आगे कहा, '' मैं तो कहता हूं इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, मोहन यादव जी को उनको बर्खास्त करना चाहिए. हमारी मांग है मोहन यादव जी से कि अपने तीनों मंत्रियों को बर्खास्त करें. अन्यथा राज्यपाल जी के अभिभाषण के दौरान हम इस बात को उठाएंगे, कि ये मंत्री क्यों पद पर बने हुए हैं?
पटवारी ने प्रशासन को दी चेतावनी
मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने और प्रदर्शन में हुई गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस की इस जन आक्रोश रैली में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कलेक्ट्रेट में सीधे-सीधे चेतावनी देते हुए कहा, '' आज तो शांतिपूर्ण तरीके से कांग्रेस के कार्यकर्ता ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन अगर कार्यकर्ताओं के साथ कोई अधिकारी इस तरीके से यही रवैया रखता है, तो वो दिन अब चले गए हैं, भूल जाएं, कांग्रेस कमजोर थी. कांग्रेस अपना सम्मान कैसे मिले, वह भी निभाना जानती है और जनता के प्रति देश के प्रति और प्रदेश के प्रति दायित्व निभाना भी जानती है.''

More Stories
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
भोपाल में वैलेंटाइन डे पर बवाल, मैदान में उतरे हिंदूवादी संगठन
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक