मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया था. अब कथित रूप से उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अंतिम बार विमान के अंदर से ही अपने भतीजे श्रीजीत पवार को फोन किया था. जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र जिला परिषद के चुनाव का जिक्र करते हुए बातचीत की थी।
क्या हुई बातचीत?
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अजित पवार और उनके भतीजे श्रीजीत पवार के बीच की बातचीत है. फोन पर अजित पवार कहते हैं, “Hello अरे बाबा दिगंबर दुर्गाडे कई वर्षों से माली समाज के व्यक्ति है, जिन्हें जिला बैंक का चेयरमैन मैंने बनाया है. पूरे जिला बैंक का. ये बैंक तो छोटी सी है आपको कोई जानकारी नहीं होती कुछ नहीं होता.” इस दौरान भतीजे श्रीजीत पवार बोले, “नहीं, मुझे जो जानकारी थी वो मैंने कहा दादा.” तब अजित पवार कहते हैं, “हम भी सभी जाति धर्म को साथ लेकर जाते हैं बेटा. यह ठीक है, लेकिन मैंने सुपे ग्रुप से माली समाज को जिला परिषद की उम्मीदवारी दी है, OBC रिजर्वेशन था. जबकि किसी और ने ऐसा नहीं किया.” इस दौरान भतीजे श्रीजीत ने कहा कि दादा, जो भी फैसला आप लेगें, वही फाइनल होगा. इसके बाद फोन रख दिए. फिलहाल, इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
28 जनवरी को विमान हादसे में गई जान
अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता थे. वे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया थे. अजित पवार का 28 जनवरी को मुंबई से बारामती जाते समय विमान हादसे में निधन हो गया था. अब उनके अंतिम पलों में भतीजे से बात करने का एक ऑडियो वायरल हुआ है. इस दौरान भी वे सभी जातियों और समुदायों को एक साथ जोड़ने की बात कह रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अजित पवार अपने प्रदेश के लोगों को लेकर कितने चिंतित रहते थे. अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया है. सुनेत्रा राज्यसभा सांसद थीं. अब उनके डिप्टी सीएम बनने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई है. माना जा रहा है कि बड़े बेटे पार्थ को राज्यसभा भेजा जाएगा. पार्थ पवार एक बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

More Stories
संसद के गेट पर सियासी टकराव, राहुल गांधी ने बिट्टू को कहा ‘गद्दार दोस्त
बैठक में टकराव: चुनाव आयोग के आरोपों के बाद ममता बनर्जी ने छोड़ी मीटिंग
NCP विलय की गुत्थी फिर उलझी: अजित पवार की भूमिका से बढ़ी राजनीतिक अटकलें