भारतीय टीम के सामने आगामी टी20 विश्व कप में दो बड़े लक्ष्य हैं। पहला खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनने का और दूसरा तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया इन दो लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए उतरेगी। आंकड़े भी बताते हैं कि भारत में वो दमखम है, जिससे टीम खिताब का बचाव करने में सफल रह सकती है।अक्तूबक 2023 से अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन सिर्फ शानदार नहीं, बल्कि दबदबा कायम करने वाला रहा है। इस अवधि में भारत ने 48 मुकाबले जीते और सिर्फ आठ हारे हैं। सुपर ओवर को अलग कर दें तो भारत 3-0 से वहां भी अजेय रहा है।इसका सीधा संदेश है कि टीम इंडिया सिर्फ मैच नहीं जीत रही, बल्कि मैचों को नियंत्रित भी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया इस दौरान दूसरी सबसे सफल टीम रही है, लेकिन 28 जीत और 13 हार का उनका रिकॉर्ड भारत से काफी पीछे है। यही अंतर भारत को बाकी टीमों से अलग करता है।
रनरेट और 200+ स्कोर: भारत सबसे आगे
भारत की बल्लेबाजी की असली पहचान उसके रनरेट और बड़े स्कोर हैं। 9.69 का औसत रनरेट और 62 मैचों में 20 बार 200 से ज्यादा रन, ये आंकड़े बताते हैं कि भारत अब हर मैच में विपक्षी गेंदबाजी पर हावी रहने की मानसिकता के साथ उतरता है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में रनरेट और 200+ स्कोर
(अक्तूबर 2023 से जनवरी 2026 तक)
टीम मैच रन रेट 200+ स्कोर
भारत 62 9.69 20
इंग्लैंड 38 9.67 6
ऑस्ट्रेलिया 44 9.55 8
वेस्टइंडीज 61 8.87 13
न्यूजीलैंड 51 8.79 10
दक्षिण अफ्रीका 46 8.40 6
पाकिस्तान 68 8.20 6
जिम्बाब्वे 63 8.14 10
श्रीलंका 44 8.02 5
अफगानिस्तान 44 7.76 4
न्यूजीलैंड सीरीज ने दिखाया भारत का असली रूप
हालिया न्यूजीलैंड सीरीज में भारत ने पांच पारियों में तीन बार 200 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 271 रन का विशाल स्कोर भी शामिल था। इतना ही नहीं, तीसरे मैच में 154 रन का लक्ष्य सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया। इस सीरीज में भारत का रनरेट 12.35 रहा, जो टॉप टीमों के खिलाफ खेली गई किसी भी टी20 सीरीज में दूसरा सर्वश्रेष्ठ है।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी गेंदबाजों के लिए डर
अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह, यह बल्लेबाजी क्रम सिर्फ गहराई वाला नहीं, बल्कि हर ओवर में मैच बदलने की क्षमता रखता है। भले ही संजू सैमसन फॉर्म से जूझ रहे हों, लेकिन बाकी बल्लेबाज इस कमी को पूरी तरह ढक देते हैं।
छक्कों में भारत का दबदबा
टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ियों के आंकड़े देखें तो भारत के बल्लेबाजों ने अक्तूबर 2023 से अब तक 1081 छक्के लगाए हैं। भारतीय बल्लेबाज हर 10.99 गेंद में एक छक्का लगा रहे हैं। यह सभी टीमों में सबसे बेहतर है।
प्रमुख टीमों का छक्कों का तुलनात्मक आंकड़ा
(अक्तूबर 2023 से जनवरी 2026 तक)
टीम कुल छक्के गेंद प्रति छक्का
भारत 1081 10.99
ऑस्ट्रेलिया 872 11.72
वेस्टइंडीज 1198 12.18
दक्षिण अफ्रीका 915 13.54
न्यूजीलैंड 770 14.39
इंग्लैंड 909 14.81
अफगानिस्तान 781 15.38
पाकिस्तान 771 16.50
श्रीलंका 482 17.78
नोट: यह आंकड़े टी20 वर्ल्ड कप 2026
में शामिल बल्लेबाजों को मिलाकर हैं।
अभिषेक शर्मा: छक्कों का बादशाह
व्यक्तिगत स्तर पर अभिषेक शर्मा इस दौर के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने 249 छक्के लगाए हैं, जो कि सबसे ज्यादा है। अभिषेक ने हर 6.78 गेंदों में एक छक्का लगाया और 200+ का स्ट्राइक रेट उन्हें बाकी सभी से अलग बनाता है। अभिषेक के अलावा ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी हर 11 गेंदों से कम में छक्का लगाने वालों की सूची में हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए बुरा सपना है।
सभी टी20 मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
(अक्तूबर 2023 से जनवरी 2026 तक)
बल्लेबाज छक्के गेंद प्रति छक्का स्ट्राइक रेट
अभिषेक शर्मा 249 6.78 201.30
फिन एलन 179 6.89 184.68
डेवाल्ड ब्रेविस 153 7.88 162.32
रोमारियो शेफर्ड 116 8.59 160.24
ग्लेन मैक्सवेल 126 8.70 166.51
राशिद खान 58 8.86 152.14
टिम डेविड 160 8.89 160.44
जेसन होल्डर 84 9.32 154.66
ईशान किशन 101 9.64 172.18
नोट: यह आंकड़े टी20 वर्ल्ड कप 2026
में शामिल बल्लेबाजों के हैं। न्यूनतम 30 छक्के
लगाने वाले बल्लेबाज शामिल।
10+ छक्कों वाली पारियां: भारत सबसे आगे
अक्तूबर 2023 के बाद भारत के बल्लेबाजों ने नौ बार किसी एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। किसी भी दूसरी टीम का आंकड़ा तीन से ज्यादा नहीं। अभिषेक शर्मा अकेले ही चार बार यह कारनामा कर चुके हैं, जो किसी भी अन्य पूरी टीम से ज्यादा है।
10+ छक्कों वाली पारियां (टीम अनुसार)
टीम कितनी पारियां
भारत 9
इंग्लैंड 3
ऑस्ट्रेलिया 3
न्यूजीलैंड 3
दक्षिण अफ्रीका 2
पाकिस्तान 2
नोट: यह आंकड़े टी20 वर्ल्ड कप 2026
में शामिल बल्लेबाजों को मिलाकर हैं।
(अक्तूबर 2023 से जनवरी 2026 तक)
10+ छक्कों की पारियां (खिलाड़ी अनुसार)
खिलाड़ी कितनी पारियां
अभिषेक शर्मा 4
तिलक वर्मा 2
ईशान किशन 2
ग्लेन मैक्सवेल 2
फिन एलेन 2
नोट: यह आंकड़े टी20 वर्ल्ड कप 2026
में शामिल बल्लेबाजों के हैं।
(अक्तूबर 2023 से जनवरी 2026 तक)
विपक्षी टीमों के लिए चेतावनी
फिन एलेन, डेवाल्ड ब्रेविस, मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी चुनौती देंगे, लेकिन आंकड़े साफ बताते हैं कि भारत को रोकना ही अन्य टीमों के लिए टूर्नामेंट की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

More Stories
रोहित-कोहली को 2027 वर्ल्ड कप में मौका मिलना चाहिए? MS Dhoni का जवाब हो गया वायरल
क्या टीम इंडिया टी20 विश्वकप जीत पाएगी? चैंपियन कप्तान धोनी ने रखी राय, इससे सावधानी बरतने को कहा
अब तो भगोड़े ललित मोदी ने भी PAK को लताड़ा, कहा- राजनीति के दबाव में लिए फैसलों से क्रिकेट को नुकसान