January 15, 2026

शादी से इनकार पर युवक ने महिला की बेरहमी से हत्या की

नई दिल्ली|ग्रेटर नोएडा में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक फल बेचने वाले ने महिला की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि महिला ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। महिला ठीक एक साल पहले ग्रेटर नोएडा आई थी, और अब घर से महज 50 मीटर की दूरी पर एक कार के नीचे उसकी लाश मिली है। पुलिस ने आरोपी युवक को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले की जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा के एसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि सतीश ग्रेटर नोएडा का ही रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दो बच्चों का पिता है और वो महिला के घर के पास ही फलों का ठेला लगाता था। महिला की चाची ने बताया कि उनकी भतीजी को एक कॉल सेंटर में जॉब मिली थी, जिसके बाद वो ग्रेटर नोएडा शिफ्ट हो गई थी। मृतका की चाची ने बताया कि सात साल पहले मृतका के पिता की मौत हो गई थी और 5 साल पहले मां की भी मौत हो गई थी। माता-पिता की मौत के बाद वो अपने छोटे भाई के साथ ग्रेटर नोएडा आ गई थी।इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सोमवार को करीब 8 बजे एक पड़ोसी ने महिला की लाश देखी। महिला की लाश एक कार के नीचे पड़ी हुई थी। मृतका के छोटे भाई ने चाची को फोन करके बताया कि उनकी बहन अभी काम पर से वापस नहीं आई है। भाई ने बताया कि उनकी बहन आमतौर पर 9 बजे वापस आ जाती थी। आने-जाने लिए मेट्रो या बाइक बुक करती थी। जिस दिन बहन को देर करती थी, वो फोन करके बता देती थी। रविवार रात को उसने नहीं बताया कि वो देर से आएंगी। अगले दिन बहन की लाश एक कार के नीचे मिली।इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उन्होंने सीसीटीवी खंगाला और आखिरकार सतीश को ट्रैक कर लिया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सतीश ने बताया कि पीड़िता अक्सर उसकी फलों की दुकान पर आती थी। दोनों के बीच थोड़ी बहुत बातचीत होती थी। सतीश ने बताया कि उसे उससे प्यार हो गया था। यह सोचकर कि वो भी उसे पसंद करती है, उसने शादी के लिए प्रपोज कर दिया। महिला के मना करने के बाद उसकी हत्या कर दी।