मुंबई। महाराष्ट्र में दिसंबर में हुए निकाय चुनाव के दौरान अंबरनाथ नगर परिषद सीट पर बहुमत के लिए कांग्रेस के 12 पार्षदों ने भाजपा-एनसीपी से गठबंधन किया था। जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को सभी को सस्पेंड कर दिया था। सभी सस्पेंड पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने बुधवार देर रात भाजपा कार्यालय में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा- लोगों ने इन पार्षदों को चुना था और उन्होंने नागरिकों से विकास का वादा किया था। वे हमारे साथ इसलिए आए हैं क्योंकि सरकार गतिशील तरीके से काम कर रही है और लोगों को न्याय और विकास देने में सक्षम है।

More Stories
रक्षा मंत्री पर कांग्रेस का हमला, ‘लोकसभा में झूठ बोलने’ का लगाया आरोप
महाराष्ट्र में उद्धव को बड़ा झटका! आदित्य ठाकरे के करीबी ने थामा शिंदे का हाथ
दिल्ली के सत्ता गलियारों में हलचल, मोदी मंत्रिमंडल में हो सकता है बड़ा बदलाव