मुंबई। संगीतकार और निर्देशक पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से अलग-अलग खबरें सामने आ रही थीं। 23 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी, लेकिन फिलहाल स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर शादी टाली गई थी। उसके बाद इस मामले में तरह-तरह की खबरें सामने आई थीं। अब इस मामले में पलाश मुछाल ने खुद बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढऩे का तय किया है और अपने रिश्ते से पीछे हट रहे हैं। पलाश ने बयान जारी कर ये साफ किया है कि उनकी और स्मृति मंधाना की शादी अब टूट चुकी है।

More Stories
20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सुनवाई, जांच रिपोर्ट पर रहेगी नजर
मध्य प्रदेश सरकार की सख्ती, सरकारी खर्चों पर लगाम; अधिकारियों की विदेश यात्रा फिलहाल बंद
भारत के स्पेस इतिहास का अहम पल थोड़ी देर के लिए टला, मिशन आगमन जल्द होगा लॉन्च