दोहा.
शेरोन वैन रूवेंडाल ने विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 किमी ओपन वॉटर तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। शनिवार को कतर के दोहा में रियो 2016 में ओलंपिक स्वर्ण और टोक्यो 2020 में रजत जीतने वाली डच महिला ने स्पेन की मारिया डी वाल्डेस को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। वाल्डेस को रजत, पुर्तगाल की एंजेलिका आंद्रे को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। दो साल पहले बुडापेस्ट में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 30 वर्षीय वैन रूवेंडाल का यह दूसरा विश्व खिताब है। महिलाओं की पांच किमी ओपन तैराकी स्पर्धा बुधवार को होगी।

More Stories
कौन है T20I में सबसे तेज गेंद फेंकने वाला गेंदबाज? रिकॉर्ड पर बड़ा खुलासा
जानिए क्यों भारत को लगे 10 रन के झटके, ICC नियमों ने बदली तस्वीर
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट, स्क्वॉड की घोषणा जल्द