Delhi News : दिल्ली पुलिस ने जासूसी के शक में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की स्पेशल सेल ने फर्जी पासपोर्ट बनाने के आरोप में इसे अरेस्ट किया है. आरोपी की पहचान आदिल हुसैनी के रूप में हुई है. सूत्रों के मुताबिक आदिल पर आरोप है कि वो अपने भाई और अन्य लोगों के साथ फर्जी पासपोर्ट बनाने का नेटवर्क चला रहा था. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि आरोपी कुछ गोपनीय जानकारियां भी लीक कर रहा था.
जांच में जुटी पुलिस
आरोपी के भाई को पहले मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर आदिल से लगातार पूछताछ कर रही है. जांच टीम ये पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसके संपर्क में था उसे ये जानकारी कैसे मिली और ये जानकारी वो किसे दे रहा था.

More Stories
NIA का बड़ा खुलासा: झारखंड में मिले हजारों डेटोनेटर, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
450 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी पर ED का शिकंजा, कई राज्यों में एक साथ छापेमारी
जहानाबाद में हिंसक प्रदर्शन, डीएम आवास पर तोड़फोड़ से तनाव