बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है. सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दम दिखाने और वोटर्स को साधने के लिए तैयारियों में जुट गई हैं. वहीं इस चुनावी रण में सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
बृजमोहन अग्रवाल हाजीपुर और लालगंज में करेंगे प्रचार
बिहार चुनाव में वरिष्ठ BJP नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वे हाजीपुर और लालगंज विधानसभा सीट में 15 अक्टूबर से प्रचार करेंगे. बता दें कि दोनों सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा.
BJP महिला मोर्चा ने लगाई 100 नेताओं की ड्यूटी
बृजमोहन अग्रवाल के अलावा BJP महिला मोर्च ने बिहार चुनाव के लिए प्रदेश के 100 महिला नेताओं की ड्यूटी लगाई है. भाई दूज के बाद टीम बिहार के लिए रवाना होगी. महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा के अध्यक्ष विभा अवस्थी को इस संबंध में निर्देश दिए हैं.
महिला मोर्चा की सभी महिलाएं बिहार चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करेंगी. जानकारी के मुताबिक 100 महिलाएं 15-15 दिनों के लिए बिहार चुनाव का हिस्सा बनेंगी.

More Stories
छत्तीसगढ़ मंत्रालय अलर्ट! आज से लागू हुई ‘नो लेट-लतीफी’ नीति, सरकारी कर्मियों पर गिरेगी गाज, जानें नई व्यवस्था
बड़ी खबर CG : आज से 200 यूनिट बिजली ‘हाफ’…क्या आप भी हैं इस योजना के पात्र? तुरंत जानें किसे मिलेगा फायदा
CM साय आज ओडिशा में, दौरे से पहले मंत्रालय में निपटाएंगे महत्वपूर्ण कार्य