भोपाल। भोपाल में एक बार फिर सड़क धंसने का बड़ा मामला सामने आया है। भोपाल-विदिशा रोड पर रेलवे ट्रैक के ऊपर बने पुल का हिस्सा अचानक धंस गया। हादसे में करीब 50 मीटर तक सड़क बैठ गई, जिससे लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना रेलवे ट्रैक से पास हुई, जिसने राजधानी में सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना भारी नुकसान हो सकता था। बताया जा रहा है कि सड़क का निर्माण कार्य साल 2013 में हुआ था।

More Stories
सहकारी क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला बनकर तैयार
उत्तर पूर्वी पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों ने की पुलिस महानिदेशक से भेंट
मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि