जम्मू। कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुरेज में पहाड़ों की चोटियां सफेद हो गई हैं। एक तरफ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, तो श्रीनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 5-7 अक्टूबर तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि, इससे पहले ही बर्फबारी और बारिश हो गई। इससे पर्यटकों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों के बीच त्योहार जैसा माहौल हो गया है।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुरी रथयात्रा खत्म होने तक टली ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज
भारत के रेल इतिहास में नया अध्याय, पीएम मोदी ने रवाना की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
रेलवे में नई क्रांति! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी करेंगे रवाना