रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर अपराधियों ने एक महिला को फर्जी ई-चालान लिंक भेजकर ठग लिया। लिंक ओपन करते ही महिला का मोबाइल हैक हो गया और उनके बैंक खाते से 5 लाख 12 हजार 900 रुपए गायब हो गए।
कैसे हुई ठगी
पुलिस के मुताबिक, संजय नगर निवासी अर्चना के मोबाइल वाट्सऐप पर एक हजार रुपए का ई-चालान लिंक आया। जैसे ही महिला ने लिंक पर क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद खाते से लाखों रुपए अपने आप ट्रांसफर हो गए।
पुलिस में मामला दर्ज
घटना के बाद पीड़िता ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने दी सलाह
पुलिस ने आम नागरिकों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। चालान संबंधी जानकारी सिर्फ परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही चेक करें।

More Stories
खरीफ 2026: अल्प एवं अनियमित वर्षा से निपटने कृषि विभाग ने जारी की आकस्मिक कार्ययोजना
हरी खाद (ढैंचा) से संवर रही खेतों की सेहत, टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान
प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ रामबती का सपना