कवर्धा
पंडरिया विकासखंड के ग्राम-नागाडबरी में अग्नि दुर्घटना से हुई बैगा आदिवासी दंपत्ति और उनके आठ बर्षीय पुत्र की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के नेतृत्व में चार-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
1. श्रीमती ममता चंद्राकर पूर्व विधायक-पंडरिया संयोजक
2. श्री नीलकंठ चंद्रवंशी पूर्व प्रत्याशी-पंडरिया विस. सदस्य
3. श्री होरी राम साहू अध्यक्ष-जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य
4. श्री नवीन जायसवाल अध्यक्ष-ब्लाक कांग्रेस कमेटी सदस्य
जांच समिति के सदस्यों से कहा गया है कि वे अविलंब प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार सहित स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट / चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज
बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल
प्रकृति का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी: मंत्री राजेश अग्रवाल