भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित सी.पी. राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। राज्यपाल पटेल शुक्रवार को राज्यपाल केरल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल राजस्थान हरिभाऊ किसनराव बागडे, राज्यपाल कर्नाटक थावरचंद गहलोत सहित अन्य राज्यपालों के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साक्षी बने।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल भारत के उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल से गुरुवार की अपरान्ह सर्विस फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचे थे।

More Stories
इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘काफिर कहते हो तो हमारी सड़क पर मत चलो’
Simhastha Kumbh Mela 2028 की तैयारी तेज, RPF ने पेश किया सुरक्षा प्लान
जबलपुर: कुत्ते के काटने से युवक की मौत, कई जगह मिले गहरे घाव