पटना
रण सिंह और मोनू के शानदार खेल के दम पर बेंगलुरू बुल्स ने आखिरी मिनटों में शानदार वापसी करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में रविवार को यहां जयपुर पिंक पैंथर्स को 28-28 की बराबरी पर रोका।
रण और मोनू पांच-पांच टैकल अंक के साथ मैच के स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे। जयपुर पिंक पैंथर्स हालांकि जीत हासिल नहीं कर सकी, लेकिन उन्होंने अपने अजेय क्रम को रिकॉर्ड 12 गेम तक बढ़ाकर इतिहास रच दिया। मैच के पहले हाफ में बेंगलुरु का दबदबा था और टीम 15-11 से आगे थी।
मध्यांतर के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स ने पलटवार किया और टीम ने मैच में एक मिनट बाकी रहते 28-26 की बढ़त बना ली। भरत ने आखिरी मिनट में दो अंक जुटाए जिससे बेंगलुरु बुल्स मैच को बराबरी पर खत्म करने में सफल रहा।

More Stories
कौन है T20I में सबसे तेज गेंद फेंकने वाला गेंदबाज? रिकॉर्ड पर बड़ा खुलासा
जानिए क्यों भारत को लगे 10 रन के झटके, ICC नियमों ने बदली तस्वीर
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट, स्क्वॉड की घोषणा जल्द