भोपाल
भोपाल के लाल परेड मैदान में विगत दिवस हुई गणतंत्र दिवस परेड में प्रदेश की प्रगति तथा विकास हेतु संचालित योजनाओं को दर्शाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा चित्ताकर्षक झांकियां तैयार की गई थीं। सभी झांकियों में से कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की झांकी को द्वितीय पुरस्कार मिला है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों की सराहना की। विभाग की ओर से आयुक्त हाथकरघा एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड श्रीमती सूफिया फारूकी वली एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया गया।
पुरस्कृत झांकी में विभाग द्वारा 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना' को रेखांकित कर बड़ी खूबसूरती से अलंकृत किया गया था। झांकी का डिजाइन एवं निर्माण मेसर्स बालार्क इवेंट्स द्वारा किया गया था।

More Stories
हम गरीब के जीवन में सुख का सवेरा लाएं, ईश्वर से यही कामना है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल