उज्जैन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज सुबह प्रसिद्ध गायक शांतनु मुखर्जी (शान) परिवार सहित बाबा महाकाल के दरबार मे पहुंचे जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। इस दौरान बाबा महाकाल के भक्ति मे लीन नजर आए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करते दिखाई दिए।
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह प्रसिद्ध गायक शांतनु मुखर्जी (शान) बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने धर्मपत्नी राधिका मुखर्जी और बेटे के साथ चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान शांतनु मुखर्जी बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने परिवार सहित महामृत्युंजय मंत्र के साथ बाबा महाकाल को जल अर्पित करने के लिए कलश पुजारी को सौंपा। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद प्रसिद्ध गायक शांतनु मुखर्जी ने मीडिया से कहा कि जब से मैंने बाबा महाकाल का गाना गया है तभी से मुझे बाबा महाकाल का बुलावा बार-बार आ रहा है। इस वर्ष में दो बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुका हूं और मेरी बाबा महाकाल से यही कामना है कि वह मुझे बार-बार यहां बुलाए। मीडिया से चर्चा करते हुए भी शांतनु मुखर्जी ने जय श्री महाकाल का जयकारा भी लगाया।

More Stories
एमएसएमई मंत्री काश्यप और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का किया शुभारंभ
80 हजार रूपए के इनामी कुख्यात बदमाश कल्ली गुर्जर मुरैना पुलिस से मुठभेड़ में घायल, साथी सहित गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध प्रदेशव्यापी कार्रवाई