केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता ने मंगलवार को जोधपुर एम्स में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रेलमंत्री के पिता दाऊलाल वैष्णव का जोधपुर के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। जोधपुर एम्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि दाऊलाल वैष्णव का आज AIIMS जोधपुर में निधन हो गया है।
अश्विनी वैष्णव हवाई मार्ग से 10.30 बजे दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। रेलमंत्री एयरपोर्ट से सीधे अपने घर गए, जहां उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। दाऊलाल वैष्णव राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कलां गांव के मूल निवासी हैं। पूर्व में सरपंच रह चुके हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर पोस्ट कर सांत्वना देते हुए लिखा कि 'माननीय केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी दाऊलाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।'
AIIMS जोधपुर ने की निधन की पुष्टि
गौरतलब है कि एम्स जोधपुर ने पोस्ट कर लिखा कि 'माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के पिता दाऊलाल वैष्णव (81 वर्ष) का आज 11:52 बजे AIIMS जोधपुर में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और AIIMS जोधपुर में उपचाराधीन थे। चिकित्सा टीम के हरसंभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। AIIMS जोधपुर परिवार दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है'।

More Stories
दो भाइयों की हत्या: गांव में शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, आरोपियों के घरों में आग लगाने का प्रयास, फोर्स तैनात
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे