चंडीगढ़
हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में इन रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ रही है। बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान रहा। इससे पहले रविवार का दिन सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था। उस दिन अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 8 जनवरी 2013 के बाद यह अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान था, जब दिन का तापमान 6.1 डिग्री था। इससे पहले 2011 में अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री तक लुढ़का था।
आसमान में बादल छाए रहने और पूरे दिन घने कोहरे के साथ भीषण शीतलहर चलने से मंगलवार से अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट आई। इस सीजन का सबसे ठंडा दिन 21 जनवरी को दर्ज किया गया था जब अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री पर पहुंच गया था आईएमडी अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को ट्राइसिटी के अन्य हिस्सों में भी स्थिति कुछ ऐसी ही थी। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से डिग्री कम रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार की तुलना में 2.4 डिग्री कम था। आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि 2013 में शहर ने जनवरी में अपना सबसे कम अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
रेड अलर्ट जारी
मौसम विशेषज्ञ और आईएमडी के वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि यह केवल एक पश्चिमी विक्षोभ है जो ठंड से राहत ला सकता है। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी के आसपास चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद ही कोहरा छंटेगा और धूप निकलेगी। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों के लिए चंडीगढ़ में रेड अलर्ट जारी है। इस दौरानत घना कोहरा और ठंडे दिन की स्थिति भी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में लोगों को सावधान रहना होगा क्योंकि आगे कोहरा रहेगा और कड़ाके की ठंड भी पड़ेगी।

More Stories
Narendra Modi गंगटोक में युवाओं के साथ खेले फुटबॉल, विकास योजनाओं से पहले खास अंदाज
15 साल लिव-इन के बाद रेप का आरोप? Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी
ट्रंप की धमकियों के बीच किर्गिस्तान में अहम बैठक, राजनाथ सिंह रवाना