यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट की गई। उसके कंधे पर कूलर गिरा दिया। जिससे उसे चोट लगी। मामले में शुक्रवार को महिला थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पहले पति से पांच वर्ष पहले तलाक हो गया था। पहली शादी से एक बेटी है। जिसकी अब आयु 17 वर्ष है। वह साथ ही रहती है। इस बीच स्वजन ने छछरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर दी। उससे भी एक बेटी है। कुछ समय बाद माता की मौत हो गई थी। जिसके चलते पति व बेटी के साथ मायके में आ गई, क्योंकि यहां पर कोई और नहीं रहता। 26 जून को पीजीआई चंडीगढ़ दवाई लेने के लिए गई थी। देर हाेने की वजह से वहीं रिश्तेदार के पास रुक गई।
अगले दिन घर पर आई तो बेटी ने बताया कि पिता ने उस पर अपने साथ सोने का दबाव बनाया। मना करने पर मारपीट की। कूलर फेंका। जिससे कंधे में चोट लगी। जिसके चलते पति व बेटी के साथ मायके में आ गई, क्योंकि यहां पर कोई और नहीं रहता। 26 जून को पीजीआई चंडीगढ़ दवाई लेने के लिए गई थी। देर हाेने की वजह से वहीं रिश्तेदार के पास रुक गई। अगले दिन घर पर आई तो बेटी ने बताया कि पिता ने उस पर अपने साथ सोने का दबाव बनाया। मना करने पर मारपीट की। कूलर फेंका। जिससे कंधे में चोट लगी।

More Stories
पढ़ाई के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, पंजाब में छात्र जल्द भरें छात्रवृत्ति योजना का फॉर्म
ओवरब्रिज अंडरपास के नीचे बैठा था दिव्यांग, तेज रफ्तार कार बनी मौत की वजह
खेलते-खेलते काल के गाल में समाए दो बच्चे, काशीपुर में पानी भरे प्लॉट में हादसा