सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि धर्म निरपेक्षता और समाजवाद समाज को जोड़ता है। इसका विरोध करने वाले लोग सांप्रदायिक हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवाद और धर्म निरपेक्षता की सोच लोगों को करीब लाती है। इनका विरोध करने वाले लोग सांप्रदायिक होते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान में धर्म निरपेक्ष और समाजवादी शब्द जोड़ना भारत की आत्मा पर कुठाराघात है। अखिलेश यादव ने कहा कि धर्म निरपेक्षता की सोच देश की गंगा-जमुनी तहजीब की हिफाजत करती है। अलग-अलग धर्म के लोगों को एक दूसरे से जोड़ती है। इससे हमारा समाज मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि एकाधिकारीवादी लोग समाजवाद का विरोध करते हैं क्योंकि इससे उनका वर्चस्व कमजोर होता है। सोशलिस्ट और सेकुलर होने के लिए बड़े दिलवाला होना चाहिए। हार्टलेस लोग इसका हमेशा विरोध करते हैं जिन लोगों का आधार ही सांप्रदायिकता है वो हमेशा ही धर्म निरपेक्षता का विरोध करते हैं।

More Stories
अमरनाथ में बाबा बर्फानी के अंतर्धान के बीच फ्रिज में दिखी अनोखी बर्फ की आकृति, पूजा शुरू
मध्यस्थता विफल होने के बाद ज्ञानवापी केस ने लिया नया मोड़, दोनों पक्ष अपने रुख पर कायम
बीएपी नेता की कार पर हमला, साजिश की आशंका जताई