French Tourist Raped in Udaipur: उदयपुर। राजस्थान घूमने आई विदेशी महिला से उदयपुर में रेप का मामला सामने आया है। वारदात से पहले आरोपी ने रिसोर्ट में महिला के साथ पार्टी की। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने अपार्टमेंट में ले गया। जहां आरोपी ने फ्रांस की महिला के साथ घिनौनी वारदात की। मामला उदयपुर शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम का है।
पुलिस के मुताबिक एक रिसोर्ट में सोमवार शाम को पार्टी चल रही थी। जिसमें विदेशी महिला अपने साथियों के साथ मौजूद थी। तभी एक युवक सामने वाली टेबल पर आकर बैठा और सिगरेट पीने के लिए महिला से कहा। काफी देर बातचीत के बाद आरोपी महिला को ड्राइव पर ले गया। महिला वापस होटल में जाना चाह रही थी, लेकिन आरोपी उसे अपने अपार्टमेंट में ले गया। जहां पर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी सुबह खुद होटल छोड़ने आया
रेप की वारदात के बाद युवक ने रातभर महिला को अपने घर में ही रोके रखा। सुबह होने पर वह उसे होटल लेकर आया। जहां पर उसने अपने साथियों को आपबीती बयां की। महिला ने सहयोगी को बताया तो उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल के लिए महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
2 जून को दिल्ली से उदयपुर आई थी महिला
फ्रेंच की महिला अपने ग्रुप के साथ भारत घूमने के लिए आई थी। दिल्ली घूमने के बाद विदेशी पर्यटकों का दल 2 जून को उदयपुर आया था। जहां पर वे अंबामाता थाना क्षेत्र की एक होटल में ठहरे हुए थे। सोमवार शाम जब पार्टी में गए तो अनजान युवक मिला था। जिसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन, मोबाइल स्वीच ऑफ होने के कारण वह मदद नहीं मांग सकी।
युवक की तलाश में जुटी
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन, अभी तक युवक का पता नहीं चला है। वहीं, महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

More Stories
अपराध पर सरकार का बड़ा संदेश, CM ने कहा- लापरवाही करने वाले अफसर भी नहीं बचेंगे
STF की बड़ी कार्रवाई: ₹1 लाख के इनामी मुस्तफिजुल का एनकाउंटर, लंबे समय से था फरार
बंटी यादव किडनैपिंग केस में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड