मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर में भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा है कि जब तक देवल गुरुद्वारे से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होता, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि किसानों की खाद और बिजली से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से ले।
देवल गुरुद्वारे पर जारी अनिश्चितकालीन धरने के बीच संगठन की मासिक समीक्षा पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी को लेकर संगठन चिंतित है और किसी भी गलत निर्माण को नहीं होने दिया जाएगा।
भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी।
मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह ने संगठन में अनुशासन की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि हर पदाधिकारी को अपने पद के अनुसार जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस पंचायत की अध्यक्षता पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने और संचालन अश्विनी चौधरी ने किया।

More Stories
कर्ज माफ करने के बदले शर्मनाक शर्त, फाइनेंसर की घिनौनी हरकत
भक्त रहसू की पुकार पर थावे पहुंचीं मां भवानी, आस्था की अद्भुत कथा
चलती ट्रेन से फिसला युवक, हथेली कटने से हालत गंभीर