नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या घटकर 5976 हो गई है। बीते 24 घंटे में 507 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं 40 नए केस भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनवरी 2025 से लेकर अब तक नए वैरिएंट से 116 मौतें हुई हैं। बुधवार को 3 लोगों ने जान गंवाई है। दिल्ली में 2 और केरल में एक मौत हुई है।
केरल में सबसे ज्यादा 1309 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा मौतें भी केरल में 37 हुई हैं। गुजरात में 1046 और पश्चिम बंगाल में 747 मामले हैं। नया वैरिएंट देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है।

More Stories
बिहार में गंभीर मरीजों को बड़ी राहत, AIIMS-IGIMS और मेदांता मिलकर करेंगे सर्जरी
मंडी में शिक्षिका की संदिग्ध मौत, भाई की शिकायत पर पति और सास-ससुर पर कार्रवाई
हाईटेक सुविधाओं से लैस भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, अंदर का लुक देख रह जाएंगे हैरान