एअर इंडिया की दिल्ली-पेरिस उड़ान AI143 17 जून 2025 को तकनीकी खराबी के कारण रद कर दी गई। अनिवार्य जांच के दौरान समस्या आई जिसके कारण उड़ान समय पर संचालित नहीं हो सकी क्योंकि पेरिस के हवाई अड्डे पर रात्रि उड़ानें प्रतिबंधित हैं। एयरलाइन प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहरा रही है और रिफंड या रिशेड़्यूलिंग की पेशकश कर रही है।
एअर इंडिया ने अपनी पेरिस जाने और वहां से आने वाली उड़ान की रद।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: दिल्ली से पेरिस के लिए 17 जून 2025 को रवाना होने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI143 को रद्द कर दिया गया है। एअर इंडिया के प्रवक्ता की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गई। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान AI143 को रद्द करने का निर्णय अनिवार्य प्री-फ्लाइट जांच के दौरान तकनीकी समस्या आने के चलते लिया गया। तकनीकी टीम इसे ठीक कर रही है।यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था कराई जा रही उन्होंने बताया कि चूंकि पेरिस के शार्ल्स डी गॉल (Charles de Gaulle) हवाई अड्डे पर रात में उड़ानों के संचालन पर प्रतिबंध है, इसलिए तय समय पर उड़ान संचालित नहीं की सकी और रद किया गया।
रिफंड दिया जाएगा और रिशेड्यूल भी निशुल्क होगा
इसके साथ ही, जो यात्री अपनी यात्रा रद करना चाहते हैं, उन्हें पूरा रिफंड प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, जो यात्री अपनी यात्रा को रिशेड्यूल करना चाहते हैं, उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इसके साथ ही, जो यात्री अपनी यात्रा रद करना चाहते हैं, उन्हें पूरा रिफंड प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, जो यात्री अपनी यात्रा को रिशेड्यूल करना चाहते हैं, उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इस उड़ान के रद होने कारण पेरिस से दिल्ली आने वाली वापसी उड़ान AI142, जो 17 जून 2025 को संचालित होनी थी, उसे भी रद कर दिया गया है।

More Stories
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गोरखपुर-पनियहवा रूट की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
आरा-बलिया फोरलेन को मिली रफ्तार, बिहार और यूपी के बीच आसान होगा सफर
बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम से पीक आवर्स में महंगी बिजली खरीद पर घटेगी निर्भरता – मुख्य सचिव