रायपुर
अयोध्या धाम के श्रीराम जन्मभूमि में निर्मित भव्य मंदिर में आज श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग की ओर से श्री राम के अयोध्या धाम और वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक “हम सबके राम” व विशेष कैलेंडर “रामो विग्रहवान धर्मः” का विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कर कमलों से माता शबरी की भूमि शिवरीनारायण में किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत श्री रामसुंदर दास, सांसद श्री गुहाराम अजगले, आयुक्त जनसंपर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी श्री विजय अग्रवाल, अपर संचालक जनसंपर्क श्री जे एल दरियो उपस्थित रहे।
“रामो विग्रहवान धर्मः” कैलेंडर में अयोध्या धाम श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर के साथ श्री रामलला की बेहद मनमोहक तस्वीर को समाहित किया गया है।

More Stories
नक्सलियों पर अदालत का शिकंजा, सुरक्षाबलों पर हमले के दोषियों को 10-10 साल की कैद
सुबह-सुबह मंत्री गजेंद्र यादव के आवास पहुंचे D.Ed अभ्यर्थी, पुलिस से हुई कहासुनी
छत्तीसगढ़ के खैरा गांव की गूंज फिजी तक पहुंची, 141 घरों को मिल रही मुफ्त सौर बिजली