भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के वैंक्वेट हॉल में किया गया।
राज्यपाल पटेल ने धरती आबा बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भगवान बिरसा मुंडा को राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
धार भोजशाला विवाद फिर सुप्रीम कोर्ट में, 14 जुलाई को होगी महत्वपूर्ण सुनवाई
दतिया में BJP का बड़ा दांव, नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी होंगे प्रत्याशी
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही BJP में घमासान? पूर्व विधायक ममता मीना ने उठाए सवाल