नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने सोमवार को सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) पहुंची और मेडिकल चेकअप कराया। यह जांच सोनिया गांधी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के दो दिन बाद हुई है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता निजी दौरे पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में थीं। आईजीएमसी के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमन ने शनिवार को कहा कि उनका रक्तचाप उच्च था, लेकिन सब कुछ सामान्य था।
फरवरी में भी उन्हें गंगा राम अस्पताल में कराया गया था भर्ती
एक सूत्र ने कहा कि वह एसजीआरएच गईं और मेडिकल चेक-अप और कुछ टेस्ट कराए। इससे पहले, फरवरी में सोनिया गांधी को कुछ समय के लिए एसजीआरएच में भर्ती कराया गया था और डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया था।

More Stories
कुशीनगर को सीएम योगी ने दी 500 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा-पहले यह जिला पलायन और बीमारी का केंद्र था
बच्चों को लेने स्कूल जा रही महिला को हिप्नोटाइज कर लूटे गहने
पटना में बिहार पुलिस की तैयारी कर रही 18 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका