Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक बार फिर मौसम पलटने वाला है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार आज 6 जून को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बारां जिलों और आस-पास के क्षेत्रों के कहीं-कहीं पर तेज सतही हवाएं चलेंगी। जिनकी गति 30-40 KMPH रहने की संभावना है। इसके साथ ही मेघगर्जन संग बारिश होने का प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने इन 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। दिन के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी।
आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यत: रहेगा शुष्क
मौसम केन्द्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आंधी-बारिश में कमी आएगी। आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने व तापमान में 4 से 6 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर चला। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश हुई।

More Stories
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना ने संरक्षित स्थल बलिराजगढ़ में उत्खनन कार्य शुरू
भाजपा-जदयू को बस सत्ता, कुर्सी की चिंता है, जनता की नहीं- अरुण यादव
खाद की किल्लत, कालाबाजारी और बीज में धांधली से स्पष्ट हो गया कि बिहार में लुट वाली सरकार चल रही है- एजाज अहमद