नगर निगम जोधपुर के परिसीमन की प्रक्रिया में किया गया बदलाव बिना किसी आपत्ति के स्वायत्त शासन विभाग ने स्वीकार कर लिया है। इससे एक बार फिर जोधपुर शहर का प्रस्तावित नक्शा और ड्राफ्ट तैयार हो गया है। हालांकि निगम अधिकारियों ने तीसरी बार ड्राफ्ट और नक्शा तैयार किया है।
निगम के परीसीमन को तैयार करने वाले अधिकारी भी इस बार प्रस्तावित नक्शे और ड्राफ्ट की हार्ड कॉपी लेकर भी जयपुर गए हैं। इस बार के ड्राफ्ट में वीर तेजाजी नगर को हटाकर नया नक्शा तैयार किया गया है। साथ ही लोगों की ओर से आई सभी आपत्तियों का भी पूर्ण रूप निस्तारण किया गया है।
वीर तेजाजी नगर को हटाया
नए ड्राफ्ट में केवल वीर तेजाजी नगर को हटाया गया है। अन्य किसी वार्ड की सीमाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वीर तेजाजी नगर को हटाने के बाद बची हुई जनसंख्या को मिलाकर वार्ड संख्या 10 का पुनर्गठन किया गया है।
कोर्ट के निर्देश के अनुरूप बदलाव
राजस्थान हाईकोर्ट ने लूणी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वीर तेजाजी नगर को गांव मानने से इनकार कर दिया था। चूंकि परिसीमन में इसे गांव के रूप में शामिल नहीं किया जा सकता, इसलिए निगम प्रशासन को फिर से ड्राफ्ट तैयार करना पड़ा। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार इस वार्ड की संरचना में बदलाव करना अनिवार्य हो गया था। इस बदलाव के चलते प्रशासन को परिसीमन की प्रक्रिया एक बार फिर दोहरानी पड़ी है।

More Stories
बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजनाः रखरखाव कार्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण
नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम? सोनिया गांधी पर याचिका, आज सुनवाई
मिशन 2027 के लिए सक्रिय अखिलेश यादव, दादरी में चला गुर्जर कार्ड