भोपाल: प्रदेश में मानव निर्मित रेशों, होम टेक्सटाइल और तकनीकी वस्त्रों की निर्यात संभावनाओं को तलाशने और उन्हें बढ़ावा देने के उद्देश्य से 16 मई को इंदौर में टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5 बजे सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। सेमिनार का आयोजन राज्य सरकार और मानव निर्मित एवं तकनीकी वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषद (मैटेक्सिल) के संयुक्त तत्वावधान में होटल मेरियट में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टेक्सटाइल नीति, रणनीतियों और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर विशेष संबोधन देंगे।
प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेंद्र कुमार सिंह प्रदेश की टेक्सटाइल नीति और नई पहलों पर प्रस्तुतीकरण देंगे। साथ ही भारत टेक्स 2026 के संबंध में जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ टेक्सटाइल पार्कों की संभावनाओं, निर्यात वृद्धि रणनीतियों और क्षेत्रीय निवेश अवसरों पर अपने विचार रखेंगे।

More Stories
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हितों का संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता : मंत्री भूरिया
मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ में कमा सकते हैं 10 लाख सालाना
पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता—पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा