रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलंबियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौतम बुद्ध की शिक्षाएं हर परिस्थिति और समय में प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाएं हमें संयम के साथ आगे बढ़ने का संदेश देती हैं। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य हमेशा बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

More Stories
‘चिंतन शिविर 3.0’ में विकास के विजन पर चर्चा, IIM रायपुर में शुरू हुआ आयोजन
बुजुर्ग माता-पिता की प्रताड़ना अब पड़ेगी भारी, हाई कोर्ट का सख्त संदेश
600 की यूरिया और 1350 का DAP महंगे दामों पर बिक्री, कृषि विभाग पर सवाल