भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगोरिया जनजातीय नृत्य, गोंड जनजातीय चित्रकला और माँ नर्मदा जी परिक्रमा का भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में सम्मिलित होना प्रदेशवासियों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए जनजातीय संस्कृति एवं कला के संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों तथा जीवनदायिनी माँ नर्मदा के सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार सदैव विरासत से विकास की दिशा में गतिशील रहेगी।

More Stories
MP में चीते की मौत के मामले में एक्शन, छह वनकर्मियों पर गिरी गाज; दो आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 60% हुआ DA; तीन किस्तों में मिलेगा बकाया
एक शर्त और दर्दनाक हादसा, तालाब पार करने निकला युवक गहरे पानी में समाया