महासमुंद
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने लग्जरी कार से तीन किलो 126 ग्राम सोना जब्त किया है। तस्कर इस सोने को पश्चिम बंगाल से महासमुंद के रास्ते महाराष्ट्र ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। जब्त सोने की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक लग्जरी कार महासमुंद की ओर जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में सोना रखा हुआ है। रेहटीखोल चेकपोस्ट पर सिंघोडा पुलिस की टीम ने होंडा सिटी कार को रोककर पूछताछ की। चालक ने खड़गपुर पश्चिम बंगाल से नादेड़ महाराष्ट्र जाना बताया। कई सवालों का जवाब संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कार के चेंबर में रखे पैकेटों से 11 नग सोने का बिस्किट, तीन नग सोने का बड़ा पट्टी और पांच नग सोने का छोटा पट्टी मिला। इस तरह कार से कुल तीन किलो 126 ग्राम सोना मिला। इसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

More Stories
सलाखों के पीछे संवर रहा हुनर, शिक्षा और आत्मनिर्भरता से बंदियों को मिल रही नई पहचान
चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र