रायपुर
कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अब जल्द ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विवाहित महिलाओं के खातों में प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए दिया जाएगा। हमने इसके लिए अनुपूरक बजट में राशि की व्यवस्था कर ली है।
श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहली बार कबीरधाम आगमन हुआ है। यहां आने के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। मोदी की गारंटी में जो संकल्प पत्र में हमने आप सभी से वादा किया है, उसे एक-एक करके पूरा करेंगे। आप सभी ने मोदी की गारंटी पर जो विश्वास किया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। 3100 रुपए के मूल्य से खरीदी की जा रही रही है, जल्द ही बोनस की राशि भी प्रदान किया जाएगा। साय ने कहा कि आज 18 तारीख है, आज भगवान श्रीराम अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर रहे हैं। 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न होना है। पूरा छत्तीसगढ़ 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध
शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया जानने उमड़ रहे लोग