पार्वती थाना भवन के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने को लेकर सौपा मांग पत्र
आष्टा
आष्टा अनुविभाग में 6 सितंबर 2018 को नया पार्वती थाना मप्र शासन द्वारा स्वीकृत किया गया था । शुभारम्भ से ही उक्त पार्वती थाना एक किराये के भवन में संचालित हो रहा है । जब से उक्त नया पार्वती थाना प्रारम्भ हुआ है, तब से लेकर आज तक किराए के भवन में संचालित हो रहा है,जो सुरक्षा एवं विभागीय कार्य की दृष्टि से असुविधाजनक बना हुआ है । उक्त थाना भवन के,नये थाना भवन के निर्माण हेतु राजस्व विभाग द्वारा खसरा क्र 35.36 में से पुलिस विभाग को बाईपास हाईवे पर 0.874 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है ।
आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर उक्त आवंटित भूमि पर पर्वती थाना का नया थाना भवन निर्माण हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जिनके पास गृह विभाग भी है डॉक्टर मोहन यादव से मिले तथा एक पत्र उक्त भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने हेतु सौपा । आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से निवेदन किया कि उक्त थाना भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया । माननीय मुख्यमंत्री जी ने विधायक जी की बातों को बड़ी गम्भीरता से सुना एवं जल्द निर्णय का आश्वाशन दिया ।

More Stories
MP में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की वापसी, नितिन गडकरी और CM मोहन ने किया शुभारंभ
टीईटी के बाद खुलेगा 48 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता, प्रमोशन और रिटायरमेंट से खाली होंगे पद
1 अक्टूबर से बदलेंगे ESIC के नियम, MP के 24 जिलों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ