लखनऊ
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 22 जनवरी को राज्य में मीट और मछली की बिक्री पर रोक लगा दी है। सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को देखते हुए यह फैसला लिया है। इससे पहले सरकार ने शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई थी।
राज्य में सभी सरकारी प्रतिष्ठान भी 22 जनवरी को बंद रहेंगे। इसका आदेश पहले ही जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश समेत देश के कुल 5 राज्यों ने अब तक 22 तारीख को अवकाश का ऐलान किया है। भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लोगों से अपील की है कि वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिवाली जैसा उत्सव मनाएं।

More Stories
एग्जाम से दो दिन पहले बदले परीक्षा केंद्र, तुरंत डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड
राजधानी को मिली नई सौगात, नेहरू प्लेस पोस्ट ऑफिस का हुआ शुभारंभ
गरीबी से टूटे दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे को घर में मिले शव