रायपुर
भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष पद के साथ 19 पदों के लिए 19 जनवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली के सूरजमल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चुनाव होने जा रहा है जिसमें 35 देशों के 70 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। छत्तीसगढ़ से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका भी मतदान करेंगे। वहीं दूसरी ओर मुरारका उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे है।
19 जनवरी को दिल्ली के सूरजमल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 19 पदों के लिए मतदान होगा, मतदान संपन्न होने के बाद मतों की गिनती शुरू होगी। वर्तमान में भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा है जिनका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो गया है वे पुन: अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाए गए है। इसके बाद अलावा महामंत्री पद के लिए दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उपाध्यक्ष के लिए पुन: छत्तीसगढ़ से कैलाश मुरारका को प्रत्याशी मनाया गया है।

More Stories
रायपुर सामूहिक आत्महत्या कांड में बड़ा खुलासा! सट्टेबाजी के कर्ज ने उजाड़ा पूरा परिवार?
डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से की 2,305 टावरों की मांग
बिजली बिलों से नाराज कांग्रेस का प्रदर्शन प्लान, सीएम हाउस तक पहुंचेगा आंदोलन