बलौदा बाजार
आज बलौदा बाजार में सी सी टी डब्लू असोसिएसन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला द्वारा बलौदा बाजार के विभिन्न सीमेंट संयंत्रों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने नवयुवकों से भीविशेष चर्चा कर इच्छुक लोगों को अधीकृत परिवहनकर्ता के रूप में पंजीयन तथा कार्य करने के सम्बन्ध में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही।
वे बलौदा बाजार ट्रक मालिक संघ के संरक्षक गणेश प्रसाद जायसवाल एवं अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह से भी उनके कार्यालय में भेट मुलाकात कर ट्रक मालिको का हाल चाल जाना तथा उनके समस्याओं से अवगत होकर शीघ्र निराकृत करने जिलाधीश महोदय एवं संयंत्र प्रमुख तथा लॉजिस्टिक हेड से संबंधित समस्याओं को हल करने हेतु निर्देषित किया गया।
बलौदा बाजार ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष एवं संरक्षक गणेश प्रसाद जायसवाल सहित विभिन्न परिवहनकर्ताओ एवं मोटर मालिको ने सी सी टी ए के अध्यक्ष अंजय शुक्ला के प्रति आभार जताया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

More Stories
मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह ने रचा इतिहास, 383वीं रैंक के साथ बनेंगी IPS अधिकारी
भूपेश बघेल का BJP पर तंज, बोले- ‘नीतीश कुमार पुराने खिलाड़ी हैं’
रतनपुर को बड़ी सौगात, आधुनिक तकनीक आधारित डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी